New Bharat Times News / Fri, Aug 7, 2026 / Post views : 18
बहराइच
माह के प्रत्येक 7 तारीख को पार्टी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन होता है इसी कड़ी में आज मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एड.गिरीश पटेल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि नानपारा विधायक नेता विधान मण्डल राम निवास वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि IT मंच के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश साहू जी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सबसे पहले 2 अगस्त को सम्पन्न हुए जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम के सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी विधानसभा को और मजबूत करने पर जोर दिया और सभी विधानसभा अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आईटी मंच इंजीनियर अविनाश साहू जी ने कार्यक्रम को संबोधित किया और हर्ष व्यक्त करते हुए 2 अगस्त के कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बहराइच एड0 गिरीश पटेल ने 2अगस्त को सम्पन्न हुए जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम के सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगे आने वाले कार्यक्रमों के लिए तैयार रहने को कहा। जिलाध्यक्ष ने सभी विधानसभा अध्यक्षों को बूथ स्तर तक की कमेटी पूरी करने निर्देश दिए।कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष व्यापार मंच सत्येन्द्र पटेल ने किया।
इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन